February 17, 2026

गोपालगंज: युवक की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

गोपालगंज (शैलैश तिवारी)। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव में रविवार की रात 40 वर्षीय एक शख्स की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विजेंद्र दूबे बताया जाता है, जो स्थानीय थाना के दुबौलिया गांव निवासी स्व. रामजी दूबे का पुत्र है। मृतक की पत्नी नीलू देवी के अनुसार रविवार की संध्या करीब 5 बजे घर से भोजन करने के पश्चात मृतक विजेंद्र दूबे स्थानीय नजदीकी बाजार हुस्सेपुर चले गए, जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटे। उसके बाद सोमवार की सुबह 5 बजे शव गांव के बगल में स्थित बगीचे में पड़ा हुआ दिखाई दिया। बरहाल अभी हत्या का कारणों का खुलासा स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार बैंक में रखे पैसे के संबंध में हत्या करने की बात बताई जा रही है। वहीं कुछ ग्रामीण जमीनी विवाद को लेकर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। बरहाल घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।

You may have missed