February 17, 2026

कई बंद घरों से हुई चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो शातिर चोर के साथ एक रिसीवर गिरफ्तार

फतुहा। रविवार को पुलिस ने बीते दिनों शहर के अंदर कई बंद घरों से हुई चोरी के मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने दो शातिर चोर के साथ एक रिसीवर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर चोर बांकीपुर गोरख गंगा किनारे का निवासी सूरज कुमार उर्फ गोलू तथा आकाश कुमार है। पुलिस ने इन दोनों के निशानदेही पर चोरी की माल खरीद कर खपाने वाले रिसीवर अखिलेश कुमार को बेलदारीचक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिसीवर के पास से चोरी के गहने व सोने-चांदी के सिक्के भी कुछ मात्रा में बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक शातिर चोरों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर थाने के पास एक सीमेंट व्यापारी राज सुमन, गोविंदपुर बाजार के श्रवण साव, दरियापुर के महेन्द्र पांडे व कोआॅपरेटिव कालोनी के एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार इन शातिर चोरों ने सीमेंट व्यापारी के घर से चोरी के दौरान बड़ा हाथ मारा था। इस घर से चुराए गये लाखों के गहने व सोने-चांदी के सिक्के, बिस्कुट आदि को रिसीवर अखिलेश कुमार के हाथों मात्र डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। उनके अनुसार रिसीवर बेलदारीचक में सोनारी दुकान चलाता है। रिसीवर ने काफी गहने को गला दिया है। सीमेंट व्यापारी के घर से सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिए गए थे, जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

You may have missed