February 17, 2026

बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव ने मुख्यमंत्री से कर दी चौंकाने वाली मांग! पढ़िए पूरी खबर…..

पटना।(बन बिहारी)कोरोना वायरस के संक्रमण के खौफ से बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को लेकर बड़ी मांग कर डाली है।विधान पार्षद रीतलाल यादव ने बहुत ही महत्वपूर्ण मसला उठाते हुए कहा कि बिहार की जेलों में क्षमता से कई गुना अधिक लोग कैद है।ऐसे में अगर कोरोना का संक्रमण पनपता है।तो सरकार सोच भी नहीं सकती है,उससे भी कहीं अधिक नुकसान होगा।विधान पार्षद रीतलाल यादव ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि इन हालातों के मद्देनज़र पैरोल पर कैदियों को रिहा करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। बताया जाता है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जहां विश्व भर में खौफ का माहौल है।वहीं बिहार में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सनसनी की स्थिति बनी हुई है।विधान पार्षद लाल यादव जब से विधान पार्षद बने हैं,तब से आज तक जेल में ही बंद है।अब उन्हें भी जेल के अंदर कोरोना का भय सताने लगा है।विधान पार्षद लाल यादव ने कहा कि जेल में अगस्त संक्रमण फैलता है तो बचने का कोई उपाय नहीं है।सरकार को बिहार के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आवश्यक उपाय करने चाहिए।

You may have missed