गोपालगंज: न्यूज कवरेज करने गये पत्रकार के साथ बदसलूकी और जान से मारने की दी गयी धमकी
गोपालगंज (शैलेश कुमार तिवारी)। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत डोमनपुर पंचायत के मोतीपुर निजामत गाँव के वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य मुरलीलाल श्रीवास्तव के द्वारा जल नल योजना का न्यूज कवरेज करने गये पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नेटवर्क24 के ब्यूरो राज श्रीवास्तव, पिता शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, ग्राम- मोतीपुर थाना-भोरे, जिला-गोपालगंज के स्थायी निवासी हैं। जल नल योजना का न्यूज कवरेज करते समय डोमनपुर पंचायत के 7 नम्बर वार्ड के वार्ड सदस्य ने इनके साथ बदसलूकी करते हुए जान से मार देने की धमकी दे डाला। राज श्रीवास्तव के साथ एक और पत्रकार राकेश कुमार सिंह भी साथ में मौजूद थे। जल नल योजना का न्यूज कवरेज करना शायद उक्त वार्ड सदस्य को अच्छा नहीं लगा। इतना ही नहीं यह भी धमकी दिया कि जान से मारने के बाद तुम्हारी लाश को भी गायब करा दूंगा और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। वार्ड सदस्य ने ये भी कह डाला कि तुमको जहां भी शिकायत करना हो करो, मुझे कोई फर्क नहीं पडने वाला। धमकी देने के बाद पत्रकार का मोबाइल फोन और कैमरा तोड़ दिया गया और हाथापाई के साथ-साथ गाली गलौज भी उक्त वार्ड सदस्य के द्वारा की गयी।

