खबरें मसौढी की : पिस्तौल के बट से मारकर किया घायल, शहर की विद्युत आपूर्ति रही बाधित

पैसा नहीं देने पर पिस्तौल की बट से मार किया घायल, की फायरिंग
संवाद सहयोगी, मसौढी। पटना जिला के मसौढी थाना के क्षेत्र के डाकबंगला रोड के पास रविवार दोपहर पैसा देने से इंकार करने पर दो आरोपितों ने एक युवक को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया और फायरिंग की। इस संबंध में थाना के रहमतगंज निवासी मो. शाहिद के पुत्र मो. मोनू ने मोहल्ले के ही मिट्ठू व कादिरगंज थाना के डेवां ग्रामवासी शिवम कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इस बाबत मो. मोनू ने बताया कि वह रविवार को दोपहर अपने घर से डाकबंगला की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उससे पैसे की मांग की। पैसा देने से मना करने पर उन्होंने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर वार करने का प्रयास किया। लेकिन उसने अपने हाथ से उसे रोक दिया, जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। आरोप यह भी है कि थोड़ी दूर आगे जाकर आरोपितों ने हवा में एक फायरिंग भी की। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

ट्रक के धक्के से बिजली का पोल टूटा, दो घंटे बाधित रही शहर की विद्युत आपूर्ति
मसौढी। प्रखंड कार्यालय के पास स्थित विद्युत के पोल में रविवार की शाम एक ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे पोल टूट गया और इस कारण करीब दो घंटे तक शहर में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बाद में किसी प्रकार विद्युत आपूर्ति शुरू की जा सकी।

You may have missed