भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने रवि
पालीगंज। पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के राजीपुर गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार को दूसरी बार भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आशुतोष कुमार ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी किया है। जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमन कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति कुमारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सेराज अहमद को बनाया गया है।


