February 17, 2026

पटना महानगर युवा जदयू का संगठन विस्तार

पटना। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह फुलवारी विधायक श्याम रजक की उपस्थिति में पटना महानगर युवा जदयू का संगठन विस्तार किया गया। संगठन विस्तार करते हुए पटना महानगर के जिलाध्यक्ष राहुल खंडेलवाल के द्वारा अजीत कुमार को फुलवारी ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष, दीपक कुमार को जिला महासचिव एवं रजनीश कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया। इस अवसर मंत्री श्याम रजक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। मौके पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव बंटी कुमार चंद्रवंशी, प्रिंस श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, नीरज पटेल, मनीष कुमार एवं अन्य युवा उपस्थित थे।

You may have missed