केंद्र की मोदी सरकार अमीरों के लिए है या गरीबों के लिए : नियाज अहमद
पटना। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम उस देश में रह रहे हैं, जहां जहाज का ईंधन सस्ता है और पेट्रोल-डीजल महंगा। आज एविएशन ईंधन की कीमत 56 रुपये हैं जबकि पेट्रोल की 70 रुपये। ये सरकार अमीरों के लिए है या गरीबों के लिए?
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में 55% तक की गिरावट रही है। लेकिन सरकार एक्साइज ड्यूटी के बहाने लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने से जिस प्रकार पुरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं, उसी प्रकार हम भारतवासियों को भी कच्चे तेल के घटी कीमतों का लाभ मिलनी चाहिए।


