February 17, 2026

अमृतवर्षा न्यूज़ डॉट इन की खबर पर बाढ एसडीएम ने लिया संज्ञान, स्कूल प्रबंधन को शोकाॅज

बाढ (अखिलेश्वर सिन्हा)। “पटना के बाढ में स्कूल संचालकों ने नीतीश सरकार के आदेश को दिखाया ठेंगा, खोलें स्कूल” शीर्षक से बीते शनिवार को खबर प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशित होने के बाद बाढ के एसडीएम सुमित कुमार ने खबर पर संज्ञान लेते हुए एक निजी स्कूल प्रबंधन से शोकॉज नोटिस जारी कर दिया गया है।
बता दें कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे विश्व में दहशत का माहौल है। बिहार को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए हाई लेवल मीटिंग कर बिहार के तमाम शिक्षण संस्थान, सिनेमाघर, चिड़िया घर को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं उक्त आदेश का पटना जिला में ही प्रशासन के नाक के नीचे स्कूल संचालक आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आये थे। शनिवार को बाढ़ अनुमंडल में स्कूल संचालकों ने नीतीश सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए अपने-अपने स्कूलों को खोलें रखा था। जहां अन्य दिनों की तरह पठन-पाठन कार्य जारी रहा। अनुमंडल के ज्ञानस्थली हाई स्कूल, शिक्षा निकेतन और यहां तक की बच्चों का किड्जी स्कूल भी खुला था। अमृतवर्षा न्यूज़ डॉट इन पर खबर प्रकाशित होने के बाद बाढ़ के एसडीएम सुमित कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर छात्रों की परीक्षा ले रहे एक निजी शिक्षण संस्थान की जांच कराई। जांच के दौरान आरोप सत्य पाया गया। एसडीएम ने बताया कि उक्त शिक्षण संस्थान के विरुद्ध शोकॉज नोटिस जारी किया जा रहा है।

You may have missed