February 24, 2026

यह क्या सलाहकार ‘बिहारियों’ से महत्वपूर्ण सवाल पूछ लिया पुष्पम प्रिया चौधरी ने,पढ़िए पूरी स्टोरी…..

पटना।(बन बिहारी)’सेल्फ डिक्लेयर्ड’ सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के मतदाताओं से अनोखा सवाल पूछा है। दरअसल,अभी तक पुष्पम प्रिया चौधरी अथवा उनकी पार्टी प्लूरल्स से संपर्क करने का एकमात्र जरिया सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफर्म्स ही हैं।अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बहुतेरों ने प्लूरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी को ‘ग्रासरूट पॉलिटिक्स’ करने की सलाह दे डाली।प्रिया जी तो खुद लंदन से पढ़ी लिखी हैं,सलाह मिली तो जवाब भी देना जरूरी था।ऐसे में पुष्पम प्रिया चौधरी ने बेहद संजीदगी के साथ सलाह देने वालों से एक सवाल पूछ लिया। वह भी उसी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जहां से उन्हें सलाह मिलने शुरू हुए थे।अपने प्रशंसकों तथा फॉलोवरों से कनेक्टेड होते हुए उन्होंने कहा कि ग्रासरूट और ज़मीन पर काम करने वाली बात सुन कर मेरे कान पक गए हैं।दोस्तों मैं ज़मीन पर ही हूँ,आप सबके पास आ रही हूँ और जब सरकार बना लूँगी तब और भी आऊँगी।वैसे मुझे बड़ी उत्सुकता होती है और मैं अपनी अकादमिक रीसर्च टीम से पूछती भी हूँ कि ये कुछ लोग जो मुझे ज्ञान देते रहते हैं कि ग्रासरूट पर काम कीजिए, ये बिहार में पिछले 50 वर्षों से नक़ली नेताओं से क्यों नहीं पूछते हैं कि उन्होंने ग्रासरूट पर क्या काम किया था कि प्रतिनिधि, मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए योग्य हो गए? उन्होंने जोड़-तोड़ के अलावा ऐसा क्या काम किया था कि वो चुन लिए गए या कि विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बन कर ही उन्होंने क्या ऐसा अजूबा काम कर दिया है कि बिहार अभी भी देश में सबसे निचले पायदान पर है? मेरी टीम में एक-दो युवा मज़ाक़ भी करते हैं। कहते हैं कि क्या कीजिएगा मैडम, ज्ञान की धरती है न तो वो तो भरपूर मिलेगा आपको! ऐसी बातों से काम करने में और मज़ा आता है। ख़ैर, मज़ाक़ रहने देते हैं, हालाँकि इतने तनाव में वह भी ज़रूरी है। अगले 8 महीने मरणांतक होने वाले हैं। आप सभी मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं और आपका प्यार और उत्साहवर्धक संदेश तो कभी-कभी भावुक कर देता है,और आलोचनाएँ भी मुस्कान तो दे ही जाती हैं।

You may have missed