कंसारी मठ पर दावे को लेकर हुई लड़ाई, करोड़ों का सरकारी मुआवजा हड़पने पर थी सोबित की नजर, अब गया जेल
फुलवारी शरीफ। पटना गौरीचक थाना के कंसारी में वर्षों पुराना कबीरपंथी मैथ की बेशकीमती जमीन बिहटा-सरमेरा हाईवे रोड में चले जाने से मिले सरकारी मुआवजा करीब ढाई करोड़ की राशि को हड़पने के लिए मठ के वर्तमान महंत गोपाल रविदास उर्फ गोपाल राय की सोबित राय ने पिटाई किया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि सोबित राय इस मठ पर अपना कब्जा जमाना चाहता है ताकि हाईवे में गयी जमींन की करोड़ों की राशि को हड़प सके। ग्रामीणों की माने तो सोबित राय के दादा-परदादा भी पहले इसी कबीर पंथी मठ के साधु-महंत हुआ करते थे। इसी को लेकर सोबित राय मठ की जमीन के मुआवजे राशि को हड़पना चाहता है। इस बीच एक साजिश के तहत बलुआ चक निवासी सोबित राय ने मठ के महंत गोपाल दास को मारा पीटा। पुलिस ने महंत को इलाज के बाद उसके घर भेज दिया है और महंत को पीटने वाले सोबित राय को जेल भेज दिया गया है।
जानकारों की माने तो सोबित राय अपने पुरखों के नाम पर पहले भी फुलवारी के जानीपुर में मठ की जमीन को बेचकर लाखों रूपये की राशि हड़प चुका है और अब कंसारी वाले मठ पर अपना कब्जा जमाना चाह रहा है। सोबित काफी शातिर है और उसकी नजर मठ की जमीनों पर टिकी रहती है। थानेदार नागमणि ने बताया की महंत से मारपीट के मामले में सोबित राय को जेल भेजा गया है और मठ की जमीन का क्या विवाद है, उसकी जांच की जा रही है।


