February 14, 2026

super exclucive- जानिए इन्होंने दिलवाया ए डी सिंह को राजद का टिकट, मित्र भी हैं,साथ ही एक ही कंपनी में डायरेक्टर भी

पटना।(बन बिहारी)राज्यसभा चुनाव के लिए राजद के तरफ से नामांकन भरने वाले अमरेंद्र धारी सिंह को प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुत कम ही लोग जानते हैं।यहां तक कि राजद के सक्रिय नेताओं के लिए भी बिल्कुल नया नाम है।बहुत बड़े व्यवसायी हैं,सिर्फ इसलिए ही टिकट नहीं मिला है।दरअसल व्यवसाय जगत के एडी सिंह को उनके ही एक मित्र ने अपनी दावेदारी छोड़कर राजद का टिकट उन्हें दिला दिया।राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा नाम के ऐलान होते ही प्रदेश में अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह के चर्चे आम हो गए। सोशल मीडिया से लेकर अन्य राजनीतिक महकमों में उनके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ‘इंक्वायरी ऑपरेशन’ चलने लगा। दरअसल अमरेंद्र धारी सिंह को राजद का टिकट गत लोकसभा चुनाव के दौरान शिवहर से राजद प्रत्याशी बने सैयद फैसल अली ने दिलवाया।गत 27 जनवरी को अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सैयद फैसल अली ने इसके संकेत भी जाहिर कर दिए थे।दरअसल सैयद फैसल अली बड़े पत्रकार रह चुके हैं।उनकी अमरेंद्र धारी सिंह से बहुत ही अच्छी मित्रता भी है। यहां तक कि दोनों एक ही कंपनी प्रोभीटास न्यूज़ नेटवर्क के डायरेक्टर भी हैं।गत 27 जनवरी को अपने फेसबुक पोस्ट में सैयद फैसल अली ने लिखा था कि मेरे दोस्त और भाई अमरेन्द्र धारी सिंह, जिन्हें लोग ए. डी. सिंह, के नाम से भी जानते हैं, एक सफल व्यवसायी, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक सच्चा बिहारी, जिन्होंने ने ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए अपना समय, पैसा और संसाधन सब कुछ लगा दिया है और फिर भी हमेशा पर्दे के पीछे रहते हैं। हम दोनों लगभग हर दिन मिलते हैं और कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं, लेकिन वह गरीब और पिछड़े के कल्याण के बारे में बात करना ज़्यादा पसंद करते हैं। हमेशा गरीबों की शिक्षा, समाज की बेहतरी, बिहार का औद्योगीकरण और स्वच्छता के लिए जो भी संभव हो करने के लिए उत्सुक और तत्पर रहते हैं। वैसे भी राजद के द्वारा 2 प्रत्याशियों में से एक प्रेमचंद गुप्ता का नाम तो लगभग फाइनल हो चुका था।वहीं दूसरे नाम में सैयद फैसल अली सबसे ऊपर चल रहे थे।मगर उन्होंने अपनी दावेदारी छोड़कर संभवत पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए अचानक से अमरेंद्र धारी सिंह का नाम आगे कर दिया।

You may have missed