राज किशोर सिंह बने छपरा के नए नगर पुलिस अधीक्षक, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
पटना। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने पुलिस महकमे में तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसके तहत बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राज किशोर सिंह को छपरा का नया नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) नियुक्त किया गया है।

मुंगेर जिले के रहने वाले और सीधी नियुक्ति के तहत 48वीं-52वीं बैच के पुलिस अधिकारी राज किशोर सिंह फिलहाल पटना सिटी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर तैनात थे। गृह विभाग की 4 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से छपरा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिसूचना सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।


