बिहार टेंडर घोटाला: रिटायरमेंट के 9 दिन बाद मिला एक्सटेंशन, फिर घर से निकला ₹8.53 करोड़ का ‘कैश पहाड़’

पटना।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसी बड़ी कार्रवाई हुई है जिसने पूरे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। यह कहानी एक ऐसे रसूखदार अधिकारी की है जो रिटायर होने के महज 9 दिन बाद ही सरकार का चहेता बनकर दोबारा सेवा में लौट आया, लेकिन अगले ही कुछ दिनों में उसके घर से नोटों का ऐसा पहाड़ निकला कि जांच एजेंसियां भी दंग रह गईं थी।

अकेले तारिणी दास के घर से मिला था 8.53 करोड़ कैश

​इस पूरे नेक्सस और घोटाले के मुख्य केंद्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास हैं। विभाग के भीतर उनका रसूख और दबदबा इस कदर था कि नियम-कानून भी बौने साबित हो रहे थे।

नोटों का अंबार: इसके बाद जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शिकंजा कसा और छापेमारी की, तो कुल बरामद 11.53 करोड़ रुपयों में से अकेले तारिणी दास के ठिकाने से 8.53 करोड़ रुपये नगद (Cash) बरामद किए गए थे।

तारिणी दास के घर से मिले इस ‘कैश पहाड़’ ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may have missed