नगर परिषद क्षेत्र में 25 दिन में LPG वितरण का नियम, बिहटा में 45 दिन से आपूर्ति पर सवाल

  • उपसभापति ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखा पत्र, व्यवस्था सुधारने की मांग

मोनु कुमार मिश्रा, (बिहटा)। नगर परिषद बिहटा क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।नगर उप सभापति श्रीमती दीविका ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पटना को पत्र लिखकर गैस वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है।अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि बिहटा को वर्ष 2021 से नगर निकाय का दर्जा प्राप्त है और यहां के निवासी नियमित रूप से सभी करों का भुगतान कर रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियम के विपरीत 25 दिनों के बजाय 45 दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ऐसे में बिहटा जैसे शहरी निकाय में 45 दिनों की देरी समझ से परे है।नगर उप सभापति ने पिछले पांच वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए संबंधित एजेंसी को निर्देशित कर 25 दिनों के भीतर नियमित गैस वितरण सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने जिला प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने की अपील की है।

You may have missed