लोजपा (रा) प्रदेश कार्यालय में मनाई गई ज्योतिराव फुले की जयंती, नेताओ ने किया नमन

पटना। सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के महान पुरोधा महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के 1, व्हीलर रोड स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओ द्वारा उनके तैलचित्र पर श्रद्धापूर्वक अर्पित किए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के संस्थापक, गरीबों एवं वंचितों की आवाज़ रहे आदरणीय स्व० राम विलास पासवान जी के तैल चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सचेतक विधानसभा राजू तिवारी ने कहा महात्मा फुले जी का पूरा जीवन नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा हैं। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री संजय पासवान कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी माननीय मंत्री संजय सिंह संजय पासवान और माननीय विधायक उदय सिंह संजय कुमार सिंह सुुरेंंद्र विवेक अनिल पासवान, प्रिंस पासवान सलीम शाहिल ओमप्रकाश भारती समेत दर्जनों नेता मौजूद थे ।

You may have missed