September 19, 2026

छात्र जदयू ने गुरुजनों के पैर पर अबीर देकर की होली उत्सव की शुरूआत

पटना। छात्र जदयू ने बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सभी विश्वविद्यालय एवं कॉलेज शिक्षकों के पैर पर अबीर अर्पण कर होली उत्सव का आशीर्वाद लेने के कार्यक्रम की शुरूआत की। इस संबंध में छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने बताया कि कार्यक्रम पटना के साईस कॉलेज, दरभंगा हाउस एवं अन्य विश्वविद्यालयों में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 6 मार्च तक चलेगा। पटना विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने साईस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीराम पद्मदेव के पैर पर गुलाल डालकर आशीर्वाद लिया एवं गुरु शिष्य परंपरा को जागृत किया। इस अवसर पर शादाव आलम, कुमार सत्यम, अनंत कुमार, हंसिका दयाल, नूरुल इस्लाम, साइंस कॉलेज अध्यक्ष रोहित कुमार, पटना कॉलेज अध्यक्ष विक्रमादित्य सहित कई छात्र नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed