February 17, 2026

बिग ब्रेकिंग-बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या,शव बरामद,पुलिस जुटी जांच में

पटना.बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र से हत्या की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी हैं।हत्या के इस वारदात से बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।एनटीपीसी थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या की खबर से स्थानीय प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने आज दिनदहाड़े एनटीपीसी थाना क्षेत्र के पंचमहला निवासी गोविंद दास नामक युवक की गोली मार के हत्या कर दी।बताया जाता है कि गोली लगने के बाद युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।युवक को मारने के बाद अपराधियों ने उसके शव को परसावां रेल हाल्ट पर फेंक दिया तथा फरार हो गयें।पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी की बहुत बड़ी यूनिट कार्यरत है।वहां से ट्रांसपोर्टेशन समेत विभिन्न प्रकार के कार्यों के ठेके भी निर्गत होते हैं। जिस पर वर्चस्व को लेकर बाहुबलियों के बीच हमेशा अदावत ठनी रहती है।

You may have missed