September 25, 2026

रामनवमी पर बाकरगंज के ऐतिहासिक भीखम दास ठाकुरबारी में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन

पटना। बाकरगंज स्थित ऐतिहासिक भीखम दास ठाकुरबाड़ी में होने जा रहा है भव्य रामनवमी का आयोजन और शोभा यात्रा. रामनवमी उत्सव और शोभा यात्रा मामले की जानकारी देते हुए भीखम दास ठाकुरबाड़ी के महंत महंत जय नारायण दास ने बताया कि आने वाले बसंत रामनवमी उत्सव की भव्य तैयारी ठाकुरबाड़ी में की गई है और इस ठाकुरबाड़ी में आने वाले भक्तों को इस वर्ष रहने खाने की भी व्यवस्था ठाकुरबारी प्रशासन की ओर से की गई है. रामनवमी उत्सव के दौरान बक्सर के जाने-माने कथावाचक आनंद दास जी के कथा का वचन पूरे बसंत नवरात्र शाम 4:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक चलेगा और मंदिर प्रशासन की ओर से हर दिन भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वही शोभा यात्रा के रूट की जानकारी देते हुए मंदिर प्रशासन ने बताया है कि रामनवमी के दिन बाकरगंज स्थित भीखम दास ठाकुरबारी से निकलने वाली शोभा यात्रा का रूट ठाकुरबारी रोड से होते हुए दिनकर गोलंबर तक जाएगा वहां से नाला रोड होते हुए अयोध्या दास मंदिर के रोड से सीधे भीखम दास ठाकुरबारी की ओर प्रस्थान करेगी जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

You may have missed