फनजाई-2020 कार्यक्रम में बच्चों ने लगाया चार चांद

पटना। टेन्डर हार्टस इंटरनेशनल एवं संत जोसेफ गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल के 2 से 15 वर्ष के बच्चों ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ वार्षिकोत्सव फनजाई-2020 को भारतीय नृत्य कला मंदिर के मंच पर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्कूल की संस्थापिका प्रेमलता भार्गव, विशेष अतिथि रवि भार्गव, डॉ. नाजिया मजीद (मिसेज बिहार फर्स्ट रनर अप), अशोक मेहता, अमित किशन, विद्यालय के निदेशक राजीव भार्गव एवं प्रचार्या शिवानी भार्गव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संत जोसेफ गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल की 7वीं से 9वीं कक्षा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न गानों पर डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वे बच्चे थे निष्ठा, रिया, आदित्य, कौशल, यश, श्रिजिता, प्रिंसी, आश्वी, अश्रिया, अम्बिका इत्यादि। वार्षिकोत्सव फनजाई-2020 के थीम जल जीवन हरियाली पर आधारित महिला सशत्तिकरण पर समर्पित नृत्य कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र रहा। साथ ही बच्चों ने मार्शल आटर््स की कला का अद्भूत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन चांदनी भार्गव शाह एवं रेवा भार्गव द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता, प्रियंका, संजू, अमृता, पूर्णिमा, रूपम, इशा, खुशबू, मुस्कान, अनुष्का आदि सक्रिय रही।

You may have missed