September 17, 2026

संजय ठाकुर पुनः बनाए गए जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता

मोतिहारी/पटना। पूर्वी चंपारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार और जनसुराजी संजय कुमार ठाकुर को दूसरी बार बिहार प्रदेश जन सुराज पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जारी अपने पत्र में संजय ठाकुर को यह जिम्मेवारी सौंपी है। ज्ञात हो कि ठाकुर जन सुराज पदयात्रा अभियान के दौरान प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन 2 वर्षों तक कर चुके हैं। संजय ठाकुर के मनोनयन से पूर्वी चंपारण जिला समेत बिहार के तमाम जन सुराजियों में खुशी की लहर है।

You may have missed