November 17, 2025

भागलपुर में ठेला चालक की निर्मम हत्या से हडकंप, शव सड़क किनारे फेंक फरार हुए अपराधी

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में ठेला चालक की बेरहमी तरीके से हत्या कर उनका शव सड़क के किनारे फेंक कर बदमाश भाग गए। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जगलाल स्कूल के के समीप का है। मृतक के शरीर के विभिन्न अंगों में जख्म का निशान है। मृतक के शरीर पर जख्म देकर आशंका जताई जा रही है कि किसी और जगह उसकी हत्या करने के बाद शव को लाकर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। घटनास्थल से मृतक के घर की दूरी एक किलोमीटर है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, मृतक साहिबगंज का रहने वाला नंदी यादव के पुत्र अनिल यादव है, जो एक दिन पहले से ही घर से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के भाई ने बताया कि वो गुरुवार की सुबह 7 बजे काम करने के लिए घर से निकला था। हालांकि वो प्रत्येक दिन 3 बजे तक घर वापस आ जाता था लेकिन कल वो नहीं लौटा। देर शाम खोजबीन शुरू की तो आसपास के लोगों से पता चला कि शाम 5 बजे अपने ठेला पर घटनास्थल पर सोया हुआ था। आसपास की जगहों पर काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह अचानक खबर मिली कि भाई की गला रेत हत्या कर दी गई है। जिसका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही मैं भागकर मौके पर पहुंचा। मेरे भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वो अपने काम से काम रखता था। अब उसकी इस तरीके से किसने हत्या की है, जिसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि भाई की शादी नहीं हुई थी, वो घर से दूर बथान पर सोता था। कल मेरे साथ ही काम पर आया ता लेकिन वापस नहीं लौटा। घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया। सूचना के बाद लाइन डीएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है की हत्या के पीछे का कारण क्या है।

You may have missed