January 30, 2026

दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी ने सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिल्ली से पटना लौग आए हैं। पटना लौटते ही बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने सफाई कर्मियों की हड़ताल पर कहा कि सरकार में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। आखिर इसकी नौबत ही क्यों आयी? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में बैठे लोग केंद्रीय बजट की सराहना कर रहे हैं, जबकि ये बताने को कोई तैयार नहीं है कि इससे बिहार को क्या मिला? उन्होंने सरकार से पूछा कि विशेष राज्य की मांग का क्या हुआ? बजट में प्रदेश में उद्योग स्थापना की बात की गयी? ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने दो टूक कहा कि इस बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। केंद्र में सत्तासीन बैठे दलों को आगामी चुनाव में जनता खुद सबक सिखायेगी। तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के डंडे वाले बयान पर भी बचते हुए प्रतिक्रिया दी। कहा कि चुनाव परिणाम का लोगों को इंतजार करना चाहिए? झारखंड में सब को पता है कि डंडा किस पर पड़ा है। रिजल्ट ही बतायेगा कि डंडा किसने और किसे मारा?

You may have missed