महाराष्ट्र के सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया मैसेज, जांच जारी
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी नंबर से एक मैसेज आया जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मैसेज के बाद जहां प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब मुख्यमंत्री को दी गई धमकी की विस्तृत जांच सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है। ताकि संदेश भेजने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अभी तक इस धमकी संदेश की प्रकृति को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस बीच, मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इस घटनाक्रम पर आगे की अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए दी गई धमकी में कहा गया कि इतना बम मारेंगे कि महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऑफिस धुआं-धुआं हो जाएगा। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है। मुंबई पुलिस ने धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यालय पर हमला करने की धमकी भरा संदेश मिला। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा संदेश व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से मिला. संदेश मिलने के बाद पुलिस की जांच को अलर्ट मोड पर रखा गया। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शिंदे के वाहन को उड़ाने की धमकी देने वाला यह ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और मंत्रालय सहित कई आधिकारिक खातों को भेजा गया था। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जबकि मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कथित तौर पर ईमेल भेजने की बात कबूल की। उसके बाद से मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां धमकी के पीछे मुख्य मकसद का पता लगाने में जुटी है। इसके पहले 20 अगस्त 2022 को भी पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस को भेजा गया था। उस समय कॉलर ने मुंबई में 26/11 की तरह हमले की धमकी दी थी। तीन साल पहले भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप नंबर पर संदेश मिला था।


