क्रीक क्रश स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में सरदार पटेल अकैडमी जीती, आर्यन बने मैन ऑफ़ द मैच

पटना। क्रीक क्रश स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज वीर कुंवर सिंह अकादमी और सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के बीच पहला मैच खेला गया। वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में 10 विकेट पर 81 रन बनाए जिसमें अंश ने 30 रन बनाए, सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के बॉलर आर्यन राज ने 5 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट लिये जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के बल्लेबाजों ने 8.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 86 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से शानदार जीत हासिल किया, जिसमें आदर्श राज 42 नॉट आउट, और शान गोस्वामी ने 26 रन नॉट आउट वहीं वीर कुंवर सिंह के बल्लेबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को आउट करने में कामयाब नहीं हुआ, 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन राज को प्लेयर ऑफ मैच दिया गया।

You may have missed