केंद्र सरकार ने 119 मोबाइल एप्स पर लगाया प्रतिबंध, सभी प्ले स्टोर के, डाटा लीक होने का खतरा

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कथित तौर पर 119 ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से ज्यादातर चीन और हांगकांग के ऐप्स थे। भारत सरकार का ये बड़ा फैसला साल 2020 के बाद आया जब भारत ने TikTok समेत 100 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि 2021 और 22 में भी कई ऐप्स ब्लॉक किए गए लेकिन उनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी। 20 जून, 2020 को, भारत सरकार ने लगभग 100 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीनी और चीन से जुड़े ऐप्स पर इसी तरह के प्रतिबंध 2021 और 2022 में भी लगे। लेकिन बहुत कम संख्या में कथित तौर पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत जारी किए गए आदेश सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के कुछ ऐप्स को भी प्रभावित करते हैं। धिकांश ऐप अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं और अब तक केवल 15 ऐप को गूगल प्ले स्टोरसे हटाया गया है। तीन प्रभावित डेवलपर्स ने मनीकंट्रोल को बताया कि उन्हें गूगल के जरिए प्रतिबंध के बारे में पता चला और उन्होंने चिंताओं को दूर करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की भारत के बैन किए 119 ऐप्स में से कुछ ऐप्स अभी गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस संबंध में गूगल का कहना है कि वो सरकार के साथ मिलकर काम करेगा और जल्द ही इन्हें प्ले स्टोर से हटा देगा। वहीं ब्लॉक होने वाले कुछ ऐप्स डेवलपर्स ने बताया कि उन्हें तो गूगल के जरिए ही अपने ऐप ब्लॉक होने का पता चला। सिंगापुर के चिलचैट ऐप डेवलपर ने कहा कि भारत में उनके ब्लॉक होने से उन पर तो काफी गहरा असर पड़ेगा ही साथ ही भारतीय यूजर्स के मनोरंजन पर भी असर पड़ेगा। इधर भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सुरक्षा के मद्देनजर अभी इसका सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है।

You may have missed