प्रोफेसर हत्याकांड : कैंडल जलाकर प्रो. शिवनारायण राम को दी गयी श्रद्धांजलि
पटना। टीपीएस कॉलेज कैंपस में रविवार की देर शाम महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में कैंडल जलाकर प्रो. शिवनारायण राम को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ज्ञातव्य हो कि 29 जनवरी को महाविद्यालय आते समय अपराधियों द्वारा प्रो. राम की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। 84 घंटे से अधिक वक्त होने पर भी अपराधी अभी तक नहीं पकड़े गये हैं, इसके कारण शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश है। जिसके विरोध में महाविद्यालय परिसर में कैंडल जलाकर विरोध जताया। इसमें डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ. हेमलता सिंह, कुमार अमिताभ, अम्बरीश कुमार, एस अमन पटेल, अवनित कुमार, अमरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, विशाल कुमार, राहुल रंजन, गौरव, प्रशांत, नीरज, शिवानी कुमारी, गुंजन, सन्नी कुमार आदि शामिल हुए।


