January 30, 2026

डेढसाली के साथ की छेडखानी, आरो‍पी हिरासत में 

संवाद सहयोगी, मसौढी। थाना के एक गांव की 25 वर्षीया एक विवाहिता के साथ उसकी छोटी बहन के पति द्वारा छेडखानी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता ने आरोपी सह धनरूआ थाना के कोल्‍हाचक ग्रामवासी बब्‍लू कुमार के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है। इधर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि आरोपित बब्‍लू ने थाना के एक मोहल्‍ले में रहनेवाली विवाहिता सह अपनी डेढसाली के साथ गुरूवार को छेडखानी किया। विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसने पूर्व में उसकी बडी बहन के साथ भी छेडखानी किया था। इधर आरोपित बब्‍लू का आरोप है कि बीते करीब छह माह पूर्व उसने अपनी डेढसाली को कुछ रकम उधार दिया था और वह उधार में दी गई रकम की जब मांग करने लगा तो उसकी डेढसाली ने अपने साथ छेडखानी करने का मनगढंत आरोप उसपर लगाया है। इधर पुलिस मामले की पडताल करने में जुटी थी।

You may have missed