PATNA : दामाद ने सास पर चलायी गोली, अवैध रायफल के साथ हुआ गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ के ईशापुर निवासी मोहम्मद अशरफ ने अपनी सास पर गोली चला दी। पारिवारिक विवाद में अशरफ ने गोली चलायी, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मुहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अशरफ की पत्नी काफी दिनों से उसके साथ नहीं रहती है और उसकी बेटी भी मां के साथ ही रहती है। अशरफ अकेले ही रहता था। इस दौरान ही रुपए-पैसे का विवाद गहरा गया। जब बातचीत से बात नहीं बनी तो अशरफ ने अवैध राईफल का जुगाड़ किया और ससुराल पहुंचा। लड़ाई-झगड़े के बीच ही अशरफ ने रायफल से फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में उसकी सास बाल-बाल बच गयी। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि पैसे के लेन देन का विवाद लग रहा है। वैसे हर पहलू पर ध्यान देकर जांच की जा रही है। साथ ही जिस राइफल से आसमानी फायरिंग किया गया था, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है की अशरफ ने अवैध रायफल कहां से लाया था।

You may have missed