September 20, 2026

विधायक अशोक सिंह हत्याकांड: प्रभुनाथ सिंह मामले में बहस पूरी, 24 को फैसला

CENTRAL DESK : विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में झारखंड हाई कोर्ट 24 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह व उनके भाई दीनानाथ और रितेश सिंह की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। बता दें कि हजारीबाग की अदालत ने अशोक सिंह हत्याकांड में प्रभुनाथ सिंह और उनके भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

You may have missed