February 22, 2026

‘छोटकी ठकुराईन’ देखने सिनेमा घर पहुंचे विधानसभाध्यक्ष व मंत्री श्याम रजक-जय कुमार

पटना। नारी सशक्तिकरण और शराबबंदी पर आधारित रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन के प्रीमियर शो का आयोजन पटना के वीणा सिनेमा हॉल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्याम रजक और जय कुमार सिंह शामिल हुए। इस मौके पर विधानसभाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि फिल्म देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। आशुतोष सिंह बिहार से आते हैं और उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। यह हमें गौरवान्वित करता है। यह फिल्म वर्तमान के सबसे ज्वलंत विषय पर है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सामने सबसे बड़ा काम महिलाओं के सशक्तिकरण का है। जब तक महिलाएं आगे बढ़कर पूर्ण रूप से सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी नहीं लेगी, तब तक हमारे समाज की आधी क्षमता का उपयोग नहीं हो पायेगा। फिल्म समाज पर प्रभाव डालने का सशक्त जरिया होता है। इस फिल्म से भी नौजवानों को बहुत सीख मिलती है। लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।


वहीं मंत्री श्याम रजक और जय कुमार सिंह कहा कि हमें खुशी है कि बिहार के कलाकार और रंगकर्मियों ने मिलकर एक फिल्म बनाई है। यह फिल्म बिहार में सिनेमा को आगे बढ़ाने का काम करेगी। वहीं, फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची अभिनेत्री रानी चटर्जी ने कहा कि यह फिल्म गांव की एक सशक्त महिला की कहानी है। ये कंसेप्ट हसबैंड और वाइफ के बीच सही चीजों को लेकर लड़ाई का है, जो काफी रूचिकर है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आयेगी।

You may have missed