January 30, 2026

बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, गृहस्वामी दो कारीगर के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर पुलिस का बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल कायम है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में बुधवार को पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान मो. मंजूर के घर से पुलिस ने काफी संख्या में अर्धनिर्मित पिस्टल एवं हथियार बनानेवाला औजार भी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मौके से गृहस्वामी मो. मंजूर को दो कारीगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया कारीगर मुंगेर जिले का रहनेवाला बताया जाता है। सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के साथ-साथ बंगरा, ताजपुर आदि थानों के कई पुलिस कर्मी शामिल हैं। बताया जाता है कि पुलिस को बंगरा में हथियार बनाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने सुबह के करीब सात बजे गद्दोपुर के मो. मंजूर के यहां छापा मारा। बताया जाता है कि गृहस्वामी मुंगेर के इन कारीगरों को अपने घर पर रख कर अवैध गन फैक्ट्री चला रहा था।

You may have missed