Amritvarsha exit poll: बिहार में 14 से 16 सीटें जीत सकती है इंडिया गठबंधन, 24 से 26 सीटों पर एनडीए का झंडा तय,एक सीट पर निर्दलीय के आसार

अमृतवर्षा न्यूज ब्यूरो पटना। बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर किए गए विशेष सर्वेक्षण तथा जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर अमृतवर्षा न्यूज के द्वारा तैयार किए गए एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में 14 से 16 सीटें इंडिया एलायंस की झोली में आते दिख रही है।वहीं एनडीए को 23 से 25 एवं अन्य के खाते में एक सीट आ सकती है। कल 4 जून को सुबह मतगणना आरंभ हो जाएंगे तथा दोपहर होते-होते देश के सभी सीटों के रुझान स्पष्ट होने लगेंगे।बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए तथा इंडिया एलायंस के उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगाकर चुनाव लड़ा। सिवान-पूर्णिया तथा काराकाट लोक सभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाई है। सभी 40 सीटों में लगभग एक दर्जन सीटें ऐसी हैं जहां एनडीए के उम्मीदवारों की जीत चुनाव के पूर्व ही तय हो गई थी। वही इंडिया एलायंस के भी कुछ उम्मीदवारों को चुनावी मैच खेलने के लिए बेहद आसान पिच मिली।कई जगह निर्दलीय उम्मीदवारों ने एनडीए के वोट बैंक में सेंधमारी की।तो कई स्थानों पर इंडिया एलायंस के विक्षुब्ध उम्मीदवारों ने भी उनके वोटो के समीकरण को क्षतिग्रस्त किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बिहार के सभी 40 सीटों में 39 सीट एनडीए कितने में सफल रही थी।वहीं 2024 में तकरीबन एक दर्जन सेट ऐसे हैं जहां एनडीए के जीतने की उम्मीद बेहद कम है। ऐसे में सभी 40 लोकसभा सीटों में 14 से 16 ऐसी सीटें हैं।जहां इंडिया एलायंस के उम्मीदवारों की जीतने की आसार प्रबल है।आपके समक्ष प्रस्तुत हैं सीट वाइज जीत हार के संभावित रिजल्ट।

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 सभी 40 सीटों पर एग्जिट पोल के परिणाम:-

  1. अररिया भाजपा
  2. आरा भाजपा
  3. औरंगाबाद भाजपा
  4. बांका राजद
  5. बेगूसराय  भाजपा
  6. भागलपुर कांग्रेस
  7. बक्सर  राजद
  8. दरभंगा भाजपा
  9. गया राजद
  10. गोपालगंज जदयू
  11. हाजीपुर राजद/लोजपा
  12. जहानाबाद  राजद
  13. जमुई लोजपा
  14. झंझारपुर जदयू
  15. कटिहार कांग्रेस
  16. खगड़िया  माले
  17. किशनगंज कांग्रेस
  18.  मधेपुरा जदयू
  19. महाराजगंज भाजपा
  20. मुंगेर  जदयू
  21. मुजफ्फरपुर कांग्रेस
  22. नालंदा  जदयू
  23. नवादा  भाजपा
  24. पश्चिम चंपारण भाजपा
  25. पाटलिपुत्र भाजपा
  26. पटना साहिब भाजपा
  27. पूर्णिया जदयू
  28. पूर्वी चंपारण भाजपा
  29. समस्तीपुर कांग्रेस/लोजपा
  30. सारण भाजपा
  31. सासाराम भाजपा
  32. शिवहर राजद
  33. सीतामढ़ी राजद/जदयू
  34. सिवान जदयू/निर्दलीय
  35. सुपौल  जदयू
  36. उजियारपुर  राजद
  37. वैशाली  राजद
  38. वाल्मीकि नगर  जदयू
  39. मधुबनी भाजपा
  40. काराकाट  माले

You may have missed