September 17, 2026

मानव श्रृंखला के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग: अरूण

भागलपुर। युवा राजद के प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि वर्तमान में जल-जीवन-हरियाली से बड़ा बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध सबसे बड़ी कुरीतियां है। इस दानव रूपी अभिशाप को बिहार से मिटाने के लिए नीतीश कुमार को मानव श्रृंखला आयोजित करना चाहिए था। परन्तु सीएम नीतीश अपना चेहरा चमकने के लिए मानव श्रृंखला के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस तरह के मानव श्रृंखला का प्रदेश के छात्र-युवा, आम जन नैतिक रूप से बहिष्कार करेंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों का सरकार पर से विश्वास और भरोसा उठ गया है, इसलिए मानव श्रृंखला के प्रति राज्य के छात्र, युवा, महिला सहित किसी भी वर्गों में एकजुटता और उत्साह नहीं दिखाई पड़ रही है। शराबबंदी कानून और बाल विवाह, दहेज प्रथा पर आयोजित मानव श्रृंखला का हश्र लोगों के सामने है। शादी में लोग दहेज आज भी खुलेआम ले रहे हंै।

You may have missed