आरा-सिर में गोली लगी युवती की अर्धनग्न हालत में शव बरामद,रेप के बाद हत्या की आशंका,जांच आरंभ
आरा। प्रदेश के आरा जिले से एक बड़ी सनसनीखेज आई खबर सामने आई है।जहां अर्धनग्न हालत में युवती का शव बरामद हुआ है,जिसके सिर पर गोली मारी गई है।इस खबर के प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई।घटनाथल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।घटना आरा के तियर थाना इलाके की बतायी जा रही है।जहां शनिवार की सुबह जोगिविर और सिकरिया रेलवे लाइन के पास अर्धनग्न अवस्था में युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है।वहीं अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलु पर छानबीन कर रही है।जोगीवीर-सिकरियां गांव के ग्रामीण सुबह करीब पांच बजे ट्रेन पकड़ने सिकरियां हाल्ट की ओर जा रहे थे कि उसी दौरान काली मंदिर के पास स्थित खलिहान में पड़े युवती के शव पर नजर पड़ी।इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। गांव के ग्रामीणों ने सुबह जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश को इसकी सूचना दी।जिसके बाद पूर्व विधायक ने इस घटना की जानकारी भोजपुर एसपी को दी। एसपी सुशील कुमार के आदेश के बाद पुलिस टीम वहां पहुंच गई है।


