September 12, 2026

पटना में आपसी विवाद में नाबालिग को लगी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती

पटना। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में गुरुवार को आपसी विवाद में नाबालिग लड़के को गोली मार दी। आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान गोविंद कुमार के तौर पर हुई है। घटना दरियापुर गोला स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के पास की है। गोविंद के चाचा हीरा ने बताया कि घटना के समय वो घर में थे। गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले। उनके भतीजे गोविंद के बांह में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक युवक सफेद कलर के पैंट-शर्ट में हाथ में कट्टा के साथ दिख रहा है। मामले की छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने बताया कि सुमित सिंह नाम के एक शख्स ने बच्चे को गोली मारी है। गोली चलाने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी। घर से खोखा भी बरामद किया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोली क्यों मारी गई है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

You may have missed