February 26, 2026

यूपी भी श्रद्धा हत्याकांड से दहला: लाश के 20 टुकड़े किया, दो बैग में भरकर जंगल में फेंका

अमरोहा। सड़क किनारे सफेद रंग की प्लास्टिक के दो बोरे जब ग्रामीणाें ने पड़े देखे तो नौगावां सादात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बोरों को खोलकर देखा तो उनमें बैग थे। एक बोरे में धारीदार हरे रंग तो दूसरे में काले रंग का बैग था। बोरों में नीचे बैग तो ऊपर से किसी महिला के कपड़े भरे थे। पुलिस ने बैग खोले तो होश उड़ गए। उनमें महिला का कटा हुआ शव था। शव के 20 टुकड़े किए थे। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए गए हैं। प्रयास के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस घटना से दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड की यादें ताजा हो गईं। जिस तरह से महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए गए हैं, उससे साफ जाहिर है कि रंजिश कोई गहरी है। या तो मृतका राजदार थी या फिर किसी ने बदला लेने के लिए वहशियाना तरीके से उसे मौत के घाट उतारा है। हत्यारों ने उसके गुप्तांग भी काटे हैं। हत्यारों ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को निर्ममता के साथ काटा है। शरीर का हर एक अंग अलग कर दिया। धारदार हथियार से काटने के साथ ही उसे कुल्हाड़ी से भी काटा गया है। इतना ही नहीं गुप्तांग भी काटे गए हैं। दुष्कर्म से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। शव को देखकर एक बात तो साफ है कि जिसने भी महिला की हत्या की है उसकी गहरी रंजिश रही होगी। लोगों का मानना है कि या तो महिला किसी बड़े राज की राजदार थी या फिर हत्यारों ने किसी घटना का बदला लिया है। हालांकि हकीकत को पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी, लेकिन मृतका के चेहरे पर लगे खून से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या संभवत तड़के में ही की गई है। क्योंकि चेहरे पर लगा खून सूखा नहीं था। यानि चंद घंटे पहले तड़के में ही उसकी हत्या की गई है।

You may have missed