सिवान में पकड़ा गया पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का खास शूटर शोभराती मियां, हथियार बरामद
सिवान।प्रदेश में अपराधियों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है मगर पुलिस भी पीछे नहीं है।आज सिवान में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सिवान पुलिस ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के खासम-खास शूटर शोभराती मियां को गिरफ्तार कर लिया। सिवान में दशकों तक आतंक का राज स्थापित करने के लिए हमेशा चर्चा में रहे बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन जो इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है,के इस खतरनाक शूटर को सिवान पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीवान जिले में पुलिस ने राजद के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शूटर को गिरफ्तार किया है। सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ उसे गिरफ्तार किया।

घटना सीवान जिले के मैरवा थाना इलाके की है।जहां पुलिस ने राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के शूटर शोभराती मियां को अरेस्ट किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को शोभराती मियां के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया।कई कांडों में आरोपित राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।हाल ही में उन्होंने कोर्ट में अर्जी देकर जेल के अंदर घूमने-फिरने की इजाजत मांगी थी।इधर दूसरी ओर पुलिस शबाबुद्दीन के गिरोह पर दबिश बनाये हुए है।सीवान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहाबुद्दीन के शूटर शोभराती मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

