September 16, 2026

प्रियंका की कोर टीम में बिहार के मिन्नत रहमानी को मिली जगह, कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा

पटना। बिहार कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व युवा नेता मिन्नत रहमानी को राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। वे अब उत्तर प्रदेश के लिए काम करेंगे। रहमानी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कोर टीम में शामिल किया गया है। रहमानी के प्रियंका की टीम में शामिल करने पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं रहमानी ने कहा कि मैं हर जिम्मेवारी निभाने को तैयार हूं तथा चाहूंगा कि पार्टी की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरूं।
बता दें कांग्रेस के जुझारू व युवा नेता मिन्नत रहमानी को प्रियंका गांधी की कोर टीम में शामिल होने के लिए कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। चयन प्रक्रिया तीन राउंड चली, इसके बाद उनके नाम पर सहमति बनी। यह कोर टीम उत्तर प्रदेश के लिए बनी है। प्रिंयका की कोर टीम में दलित, अल्पसंख्यक एवं किसान के मुद्दे पर काम कर रहे चुनिंदा युवा नेताओं को शामिल किया गया है। बताया जाता है कि टीम में बिहार से केवल मिन्नत रहमानी को जगह मिली है। टीम में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के युवाओं का भी चयन किया गया है।
अपने चयन पर मिन्नत रहमानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में अभी दो साल बाकी हैं, लेकिन प्रियंका गांधी अभी से इसे लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। बता दें कि सुपौल निवास मिन्नत रहमानी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता भी रहे हैं तथा छात्रों के हित में हमेशा आावाज बुलंद करते रहे हैं।

You may have missed