September 16, 2026

14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गाँधी की यात्रा का नाम बदला, भारत न्याय यात्रा से…….भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुआ

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। आज दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस मार्च को अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कहा जाएगा। रमेश ने सितंबर 2022 में राहुल गांधी द्वारा जनवरी 2023 में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक किए गए मार्च का जिक्र करते हुए कहा कि महासचिवों, प्रभारियों, पीसीसी प्रमुखों और सीएलपी नेताओं की बैठक में यह महसूस किया गया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक ब्रांड बन गया है जो लोगों के मन में बसा हुआ है। हमें इसे खोना नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा की इस बैठक में यात्रा की तैयारियों और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित मणिपुर की राजधानी इंफाल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वही राहुल गांधी 66 दिनों के दौरान प्रतिदिन दो बार 6,700 किलोमीटर की पदयात्रा को संबोधित करेंगे। आज चर्चा के आधार पर हमने मार्गों को अंतिम रूप दिया। हमारे मन में हमेशा अरुणाचल प्रदेश था और इसलिए BJNY अरुणाचल सहित 15 राज्यों को कवर करेगा। यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत न्याय यात्रा अपने बदलावों के कारण चर्चा में आया है। इसके पहले भारत न्याय यात्रा के लिए जिस थीम सॉंग को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसमें आवाज बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी की थी। वहीं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की वह कविता का अंश था। तब कांग्रेस को इसके लिए शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। अब एक बार फिर से भारत न्याय यात्रा का नाम बदल गया है।

You may have missed