February 17, 2026

हाय रे शराबबंदी! शराब के नशे में धुत शख्स ने की मारपीट, पुलिस ने किया अरेस्ट

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां एक नशे में धुत युवक पर शख्स पर मारपीट का आरोप लगा है। दरअसल, यह पूरा मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव की है, जहां मंगलवार की दोपहर शराब के नशे में एक युवक पड़ोस के घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद उसने शराब के नशे में गाली गलौज देना शुरू कर दिया। वही स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना दिया। वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद गौरीचक थाने की पुलिस अलावलपुर गांव पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की अलावलपुर गांव के गणेश कुमार के घर में मंगलवार की दोपहर एक युवक शराब की नशे में घुस गया। वही गणेश ने आरोप लगाया कि अलावलपुर गांव में सरपंच के घर में शराब बिक रहा है। गणेश कुमार ने आरोप लगाया कि यहां के कुछ लोग हमेशा विवाद करते हैं। कुछ लोग हरिजन एक्ट के तहत लोगों को फंसाने की धमकी देते हैं। वही इस मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गणेश कुमार द्वारा शराब पीकर हंगामा करने का आरोप एक शख्स पर लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति गोरखदास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may have missed