गोपालगंज में 4 वर्षीय मासूम के साथ 12 वर्षीय किशोर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी एक 12 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच करा मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है किशोर अपने साथ बच्ची को मोबाइल दिखाने लाया था। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची ने चीखना चिलाना शुरू किया तो आरोपी उसे वही छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने बच्ची के शरीर से निकल रहे खून को देख बच्ची से जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने सिधवलिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई। वही आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष हरेराम ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

You may have missed