September 18, 2026

PATNA : महिला को नंगा घुमाने के विरोध में लोजपा (रा) की महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

पटना। खुशरूपुर के मोहसिमपुर में महिला को नंगा घुमाने व पेशाब पिलाये जाने की घटना के विरोध में आज लोजपा (रा) की महिलाओं ने गाँधी मैदान, पटना कारगिल चौक से विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं बैनर, झण्डा और तख्ती लेकर प्रदर्शन में चल रही थी। वही इस बैनर पर लिखा था, महिलाओं को नंगा घुमाना बन्द करो, महिलाओं के सुरक्षा की गारंटी दो। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करो। मोहसिमपुर के पीड़ित महिला को न्याय दो, दोषी को फांसी दो। वही प्रदर्शनकारी महिलाएं सरकार विरोधी नारा लगाते हुए खुशरूपुर के थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रही थी। वही इस प्रदर्शन का नेतृत्व लोजपा (रा) नेत्री गुड़िया शर्मा, प्रभावती देवी, पटना जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष कंचन देवी, नवीता कुमारी, माला देवी, रीना देवी, मुन्नी देवी, लभली देवी, रिंकी देवी, जनता देवी, बंदना कुमारी, हेमंती देवी, सावित्री देवी कर रही थी। वही प्रदर्शनकारी महिलाएं गांधी मैदान कारगिल चौक से चलकर जेपी गोलम्बर तक आयी जहां से बिहार में ध्वस्त विधी-व्यवस्था के विरुद्ध राज्यपाल को ज्ञापन सौपा।

You may have missed