February 13, 2026

BIG BREAKING : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई/पटना। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है। जहां, BJP नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा आया है। उन्हें गंभीर स्थिति में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता व बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई गये थे। उन्हें दोपहर बाद सीने में दर्द हुआ और वे अचेत हो गये। उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शाहनवाज हुसैन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनके हार्ट की नस में 90 परसेंट ब्लॉकेज पाया गया है।

You may have missed