August 13, 2026

PATNA : खेमनीचक के विशाल मेगा मार्ट में दो साल के बच्चे को छोड़कर परिजन फरार

पटना, (अजीत)। पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनी चक स्थित विशाल मेगा मार्ट में एक दो साल के बच्चे को रोता देख लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने उसके परिजन को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिला। वही थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट खेमनीचक में 2 साल के बच्चे को उनके परिजन  छोड़कर निकल गए या जानबूझकर उसे यहां छोड़कर भाग गए। इस बच्चे के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो रामकृष्ण नगर थाना से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि 2 साल का बच्चा अपना और अपने परिवार वालों का नाम पता बता पाने की स्थिति में नहीं है।वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

You may have missed