February 25, 2026

मसौढ़ी में चोरों का उत्पात : SBI में की चोरी की कोशिश, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ होकर गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी गंभीर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वही यह ताज़ा मामला पटना से सटे मसौढ़ी में सामने आया है। जहां, SBI नदौल ब्रांच में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। हालांकि, वे चोरी करने में असफल रहे। वही इस घटना की जानकारी सुबह बैक खुलने के बाद हुई। सूचना पर मसौढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के अंदर स्टाफ की मौजूदगी में छानबीन की गई। वही बैंक के अंदर रखा अलमारी खुला था। फर्श पर कागजात बिखरे पड़े थे। वही इस मामले में थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की ओर से बताया गया की इस घटना में संलिप्त अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

You may have missed