September 18, 2026

लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव बने मो तनवीर उर रहमान, सत्यानंद शर्मा ने सौपा नियुक्ति पत्र

पटना। लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए, मो० तनवीर उर रहमान को प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने रहमान को नियुक्ति पत्र सौपा। इनके नियुक्ति पर युवा लोजपा(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदीप्त कुमार, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, सुरेश पासवान ने इनके नियुक्ति पर बधाई दिया और कहा कि इनके नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेंगा।

You may have missed