पटना में बिजली मिस्त्री को साइबर गिरोह ने बनाया निशाना, एयरटेल कस्टमर केयर बन खाता से गायब किये 95,070 रुपए

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। बिहार में साइबर अपराधी ठगी का अलग-अलग तरीके निकाल रहे है। बता दे की राजधानी पटना में साइबर अपराधियों ने एक बिजली मिस्त्री को निशाना बनाते हुए 95,070 रुपए की ठगी की है। वही इस मामले को लेकर राजीव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नगर के पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र मिस्त्री उर्फ गावस्कर मिस्त्री के साथ साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली है। पीड़ित सुरेन्द्र के मुताबिक, उन्होंने अपने घर पर एयरटेल कंपनी का डिश लगाया है। इसका रिमोट खराब हो गया था। जिसके बाद उसने रिमोट के लिए गूगल पर एयरटेल रिमोट सर्च किया। फिर खोज बिन कर अपने काम में लग गया। थोड़ी देर बाद सुरेन्द्र को एक फोन आया। फोन पर एक शख्स ने खुद को एयरटेल कस्टमर केयर कर्मी बताया। उसने कहा कि कंपनी के आप एक अच्छे कस्टमर है। इस लिए आपको ओरिजनल रिमोट मात्र 5 रुपए में दिया जाएगा। आपको 5 रुपया देना होगा। सुरेन्द्र मान गया, इसके बाद शातिर ने उनके वाट्सएप पर एक लिंक भेजा और खाते से 95,070 रुपए गायब हो गए। सुरेन्द्र जब शातिरों की बात मान गया। ठगों ने 5 रुपए का पेमेंट करने के लिए एक लिंक दिया। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला उनके खाते से पैसे गायब है गए।
