February 22, 2026

पटना में रक्षाबंधन पर महिलाओं ने फ्री बस सेवा का उठाया लाभ, प्रशासन का किया धन्यवाद

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रक्षाबंधन के दिन बिहार सरकार की ओर से एक दिन के लिए फ्री बस सेवा दी गई। इस बस सेवा के लिए गुरुवार शहर की महिलाओं ने फ्री में बस यात्रा की और प्रशासन का धन्यवाद दिया। सरकारी बसों में सफर करने वाले महिलाओं और छात्राओं को सुबह सात बजे से शाम साढ़े आठ बजे तक यात्रा फ्री रही। रक्षा बंधन को लेकर गांधी मैदान बस स्टैंड में महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाएं भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए सफर किया। वहीं फ्री सेवा से महिलाएं काफी खुश नजर आई हैं। पटना से बिहटा जाने वाले बस में सफर कर रही एक छात्रा ने बताया कि सरकार की यह पहल बहुत अच्छी है। रक्षा बंधन में बहनों के लिए जैसे आज मुफ्त सेवा दी गई है। वैसे ही भाईयों के लिए भी सेवा को फ्री करनी चाहिए क्योंकि यह त्योहार भाई-बहन का है। फिर भी सरकार का यह कदम काफी बेहतर है। पटना जिलाधिकारी की ओर से रक्षा बंधन के इस त्योहार को लेकर विशेष तोहफा को लेकर पत्र जारी किया गया था। सुबह 8 बजे से शाम के 8.30 बजे तक महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त सेवा दी गई थी।

You may have missed