February 21, 2026

पटना में दो गुटों में गोलीबारी, 50 राउंड से अधिक चली गोलियां, मची अफरा-तफरी

पटना। बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके खुसरूपुर से निकलकर सामने आ रही है जहां दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है और इस गोलीबारी में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बिगहा गांव में दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। इसमें गोली लगने से राजू यादव का बेटा शुभम कुमार(10) जख्मी हो गया। गोली शुभम के हांथ में लगी है। उसे पटना रेफर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि, गांव के युवकों के दो गुटों के बीच बर्चस्व को लेकर पिछले चार दिनों से तनाव की स्थिती बनी हुई थी। सोमवार की रात दोनों गुट भिड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार करीब पचास राउंड गोली की आवाज सुनी गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष शशि शेखर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया।

You may have missed